{"_id":"56dd8abb4f1c1b9c138b4569","slug":"one-preson-arrested-with-chrus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा में एक किलो चरस के साथ पकड़ा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा में एक किलो चरस के साथ पकड़ा आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस के विशेष जांच दस्ते ने एक व्यक्ति से एक किलो चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के बाद चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय पेश आया जब विशेष जांच दस्ते के जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी विरेंद्र के नेतृत्व में चंबा तीसा मार्ग पर चिल्ली पर में शाम के सवा छह बजे के करीब नाका लगाया था।
इसी दौरान यहां से खेम राज पुत्र बलदेव निवासी चगोट तीसा गुजरा। जिसे जब पूछताछ के लिए रोका तो आरोपी हड़बड़ा गया। जिसकी चेकिंग करने पर पुलिस को उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि चरस रखना और इसकी तस्करी करना कानून अपराध है। आरोपी पर बीस मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन