{"_id":"5796460d4f1c1b2e6421e2be","slug":"one-girl-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में नौंवी की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांगी में नौंवी की छात्रा का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने थाना पांगी क्षेत्र में नौंवी कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। यह मामला अपहृत छात्रा के पिता जन्म सिंह पुत्र परम सिंह निवासी परोली की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
जन्म सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है जो 21 जुलाई को घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी। उन्हें शक है कि पान राज निवासी कवास उनकी लड़की को अगवा करके ले गया है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पूरी घाटी में नाकेबंदी की गई है। जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।