{"_id":"57e90caa4f1c1bdb05574c09","slug":"deadbody-recovered-in-manimahesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश डल झील से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मिला अज्ञात शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणिमहेश डल झील से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मिला अज्ञात शव
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 26 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश डल झील से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस शव को होली कलाह मार्ग से मणिमहेश पहुंचे किसी व्यक्ति ने देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस थाना भरमौर को दी है।
विज्ञापन
लिहाजा सूचना पाकर भरमौर पुलिस और पर्वतारोहण विभाग का संयुक्त दल मणिमहेश डल झील की ओर रवाना हो गया है। इस मामले के सामने आने के बाद सभी सकते में है कि डल झील के इतनी समीप एक व्यक्ति के प्राण निकल गए। लेकिन इसका किसी को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन
बहरहाल अज्ञात व्यक्ति के मौत के कारण चाहे जो भी रहे होंगे। लेकिन पुलिस द्वारा करवाए जाने वाले पोस्टमार्टम में मृतक की मौत की वजह और समय का पता चल ही जाएगा। उधर इसी संदर्भ में हाल ही में कुछ दिन पहले चुवाड़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था कि उसका पति मणिमहेश डल झील से शाही स्नान वाले दिन से लापता है।
विज्ञापन
इसके चलते प्रथम दृष्टि से पुलिस इस शव का मिलना चुवाड़ी निवासी व्यक्ति की गुमशुदगी का अंत मान रही है। परंतु फिर भी मंगलवार दोपहर तक शव भरमौर पहुंचने के बाद ही उसकी पहचान होनी संभव हो पाएगी।
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और पर्वतारोही घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। शव को लाने में मंगलवार तक का समय लग जाएगा।