फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   At Holi Vandana, at Dyol Gayatri victorious

होली में वंदना डलैल, दयोल में गायत्री देवी ने मारा मैदान

Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
राकेश शर्मा /अमर उजाला, चंबा
राकेश शर्मा /अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
At Holi Vandana, at Dyol Gayatri victorious

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में करीब साढ़े पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे से परिणाम निकलना शुरू हुए। सबसे पहला परिणाम दयोल पंचायत से आया। होली उप तहसील की इस पंचायत में गायत्री देवी ने प्रधान पद पर अपना कब्जा जमा लिया। जबकि देस राज उपप्रधान का पद हासिल करने में सफल रहे।

विज्ञापन


रुणुकोठी पंचायत से सुलोचना प्रधान पद पर काबिज हुई हैं। वहीं, शुभकर्ण ने उपप्रधान का पद अपने नाम किया। हड़सर पंचायत से अंजू बाला प्रधान और पवन कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। क्वांरसी पंचायत से विनोद कुमार प्रधान और कमल किशोर उपप्रधान चुने गए। चन्हौता से रचना प्रधान जबकि अशोक कुमार उपप्रधान का चुनाव जीत गए हैं। होली से वंदना डलैल प्रधान व शुभकर्ण उपप्रधान का चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


कुलेठ पंचायत से शंकर दास प्रधान जबकि प्रताप चंद उपप्रधान चुने गए हैं। कुगती पंचायत से रीना कुमारी प्रधान व डिंपल कुमार उपप्रधान का चुनाव जीत गए हैं। प्रंघाला से संजय कुमार प्रधान जबकि प्रवीण कुमार उपप्रधान का चुनाव जीतने में सफल रहे। लामू पंचायत से नीमा देवी प्रधान जबकि विनोद कुमार ने उपप्रधान का चुनाव जीत लिया है। दुर्गठी से सुरेश कुमार प्रधान पद पर जबकि रमेश कुमार उपप्रधान पद पर काबिज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गरोला में तृप्ता देवी ने प्रधान और राजेश कुमार ने उपप्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। ग्राम पंचायत में किशोरी लाल प्रधान और यशपाल उपप्रधान, सांह में अशोक कुमार प्रधान जबकि पवन कुमार उपप्रधान, कुठेहड़ में विमला देवी प्रधान व अनिल कुमार उपप्रधान, वहीं सिंयूर में दुनी चंद प्रधान चुने गए हैं।


इससे पूर्व पंचायती राज व्यवस्था स्थापित करने को लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी देर रात तक डटे रहे। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच कई मतदान केंद्रों में बिना बिजली के मतगणना के कई दौर पूरे किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed