फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   action for no rate list in shop

रेटलिस्ट बिना सब्जी बेचने पर कार्रवाई

Thu, 12 Jan 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 12 Jan 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
action for no rate list in shop
चंबा में कार्रवाई करते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

चंबा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने वीरवार को शहर में बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई। विभागीय टीम ने शहर की सभी सब्जी की दुकानों में अपनी दबिश देकर वहां रेटलिस्टों की जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान 12 दुकानदार ऐसे पाए गए जो अपनी दुकानों में बिना रेटलिस्ट लगाए सब्जी बेच रहे थे। इतना ही नहीं इन दुकानों के आगे काफी गंदगी भी फैली हुई थी। इससे वहां रखी सब्जियां दूषित हो रही थीं।
विज्ञापन


बिना रेटलिस्ट व गंदगी के बीच सब्जी बेचने वाले 12 सब्जी विक्रेताओं के चालान किए गए। उनसे 13 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। शहरवासी जिला प्रशासन से काफी समय से सुलभ शौचालय के बाहर सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने खाद्य आपूर्ति विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के आदेशानुसार वीरवार को गंदगी में और बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने काफी खुशी जाहिर की है। बिना रेटलिस्ट से दुकानदार लोगों को मनमर्जी से सब्जी बेच रहे हैं।

...
खाद्य आपूर्ति विभाग ने काटे हैं चालान : मोहन सिंह
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि वीरवार को विभाग की टीम ने बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वालों के 12 चालान काटे। साथ ही 13,500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया। उन्होंने कहा कि बिना रेटलिस्ट सब्जी बेचने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed