फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गुलेल जंगल में वन काटुओं ने कायल के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

गुलेल जंगल में वन काटुओं ने कायल के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Fri, 06 Apr 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
गुलेल जंगल में वन काटुओं ने कायल के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
tree felling - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किहार की गुलेल बीट में वन काटुओं ने कायल के तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। अवैध कटान के बारे में उस समय पता चला, जब बीट प्रभारी वन रक्षक जंगल का औचक निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान उसे जंगल में कायल के तीन पेड़ कटे हुए नजर आए।

मौके से पेड़ों की लकड़ी भी गायब थी। लकड़ी के नाम पर पेड़ों के ठूूंठ ही शेष बचे थे। लकड़ी और वन काटुओं की तलाश को लेकर वन रक्षक ने जंगल का चप्पा-चप्पा छान मारा। मगर लकड़ी और वन काटुओं का कोई पता नहीं चला। इसके बाद वन रक्षक ने किहार थाना में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से लकड़ी काटने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन रक्षक नवीन ठाकुर ने गुलेल बीट में अवैध कटान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने वन काटुओं की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए जंगल के आसपास के गांव में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शायद गांववासियों ने किसी को लकड़ी ले जाते हुए देखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अभी तक पुलिस और वन विभाग के हाथ वन काटु नहीं चढ़ पाए हैं। जंगल में अवैध कटान का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के विभिन्न जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी की बात है कि वन रक्षक होने के बाद भी जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे वन रक्षकों की ड्यूटी भी सवालों के घेरे में है।


पुलिस और वन विभाग मिलकर रहे मामले की जांच : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गुलेल बीट में तीन पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसको लेकर वन रक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस और वन विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed