फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना लाइसेंस दोपहिया वाहन चला रहे नाबालिग, 16 स्कूटियां की जब्त

बिना लाइसेंस दोपहिया वाहन चला रहे नाबालिग, 16 स्कूटियां की जब्त

Sat, 05 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस दोपहिया वाहन चला रहे नाबालिग, 16 स्कूटियां की जब्त
challan - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा पुलिस ने बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चला रहे नाबालिगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। इस संबंध में पुलिस 16 नाबालिगों के चालान काटकर स्कूटियों को जब्त कर लिया है।

इसमें ज्यादातर स्कूलों के छात्र है जो कि नियमों को ताक पर रखकर दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों ने कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की थी। इस दौरान जब दोपहिया वाहन चालकों को जांच के लिए रोका गया तो पाया गया कि ज्यादातर स्कूली चालक बिना लाइनसें से स्कूटी दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं इनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी स्कूटियों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही नाबालिगों के बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर चालान भी काटे हैं। जिले में कई ऐसे दो पहिया वाहन हादसे हुए हैं, जिसमें चालकों के पास लाइसेंस नहीं था। इन वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बिना लाइसेंस स्कूटी और बाइक चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों स्कूटी और बाइक दौड़ाते हैं। ऐसे में वह अपने साथ-साथ राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, हंसराज, मनोज कुमार, जय सिंह, रूप लाल, देवी प्रसाद, अमर चंद और नेक राज ने बताया कि पुलिस के इस अभियान से स्कूली छात्रों को आने जाने में थोड़ी तकलीफ होगी। मगर इससे उनकी जान को कोई खतरा नहीं रहेगा।


भविष्य में भी जारी रहेगा पुलिस का अभियान: एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बिना लाइसेंस से चलाई जा रही 16 स्कूटियों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही चालकों के बिना लाइसेंस चालान काटे गए हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed