फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दहेज उत्पीड़न मामले का उदघोषित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दहेज उत्पीड़न मामले का उदघोषित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले का उदघोषित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
दहेज उत्पीड़न मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

वर्ष 2009 में दर्ज हुआ था दहेज उत्पीड़न का मामला, तब से भूमिगत था
पुलिस ने अदालत की अवमानना करने को लेकर भी दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। दहेज उत्पीड़न के उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उद्घोषित अपराधी की पहचान राजू थापा पुत्र गणेश थापा निवासी गांव शैला डाकघर सलूणी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ किहार थाना में वर्ष 2009 में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने केस को चंबा अदालत में भेज दिया। जहां केस की सुनवाई के दौरान आरोपी कोर्ट में अपनी हाजिरी नहीं दे रहा था। इसके लिए कोर्ट की ओर से उसे कई समन भी जारी किए गए, लेकिन आरोपी ने समन को अनदेखा कर कोर्ट में पेशी पर जाने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को उसे पकड़ने के आदेश दिए।

पुलिस ने उसके घर में जाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर से गायब हो चुका था। उसके सभी रिश्तेदारों से पुलिस ने संपर्क किया। उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं लगा। वीरवार को किहार पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी नए बस स्टैंड में है। पुलिस की टीम ने सुनियोजित तरीके से बस स्टैंड में दबिश दी। इससे पहले कि आरोपी वहां से रफ्फू चक्कर होता, पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने साथ उसके खिलाफ अदालत की अवमानना करने को लेकर भी आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि उसके खिलाफ वर्ष 2009 में पहले से आईपीसी की धारा 498ऐ, 386, 504 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने नए बस स्टैंड से उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed