{"_id":"59398c604f1c1b7d758b4596","slug":"51496943712-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरोण में करंट से बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरोण में करंट से बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
ग्राम पंचायत कंधवारा के गरोण गांव में बिजली बोर्ड के कर्मचारी एएलएम (असिस्टेंट लाइनमैन) की करंट लगने से मौत हो गई। माधो राम निवासी गरोण बिजली को ठीक करने गया था। हादसा बुधवार रात आठ बजे हुआ। मौसम के कारण गरोण-शैली विद्युत लाइन बंद हो गई। माधो राम लाइन को ठीक कर रहा था कि उसी दौरान करंट दौड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने सूचना बिजली बोर्ड प्रबंधन और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किहार पीएचसी पहुंचाया। जहां पर वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि करंट लगने से एक विद्युत कर्मचारी की मौत हुई है। नायब तहसीलदार डीआर भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
सहायक अभियंता जेएस बलोरिया ने बताया कि करंट लगने से एक असिस्टेंट लाइनमैन की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही बोर्ड की ओर से मृतक कर्मचारी के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।