फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक धरा

पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक धरा

Sat, 27 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक धरा
charas - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मामला वीरवार का है जब पुलिस की टीम ने कोटी के पास नाका लगाया था। इस दौरान निधिया राम निवासी गांव दिहोई डाकघर मौड़ा सामने से आ रहा था। उसके हाथ में एक थैला भी था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने भागते हुए व्यक्ति को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बैग में 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed