फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एजेंसी में बाइक लेने गए युवक पर कर्मचारियों ने किया हमला

एजेंसी में बाइक लेने गए युवक पर कर्मचारियों ने किया हमला

Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
एजेंसी में बाइक लेने गए युवक पर कर्मचारियों ने किया हमला
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। एक महीने पहले खरीदी बाइक में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मरम्मत करवाकर लेने गए व्यक्ति को एजेंसी के कर्मचारियों ने लहूलुहान कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। हैरानी इस बात की है कि इस दौरान व्यक्ति की पत्नी बचाव के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और उससे मारपीट करते रहे। पुलिस ने इस संबंध में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मगर पूरे मामले से एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

घायल व्यक्ति के सिर पर आठ टांके लगे हैं और उसका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोनू ने मई माह में हीरो बाइक एजेंसी चंबा से नई बाइक खरीदी थी। मगर यह बाइक 22 दिन के भीतर ही खराब हो गई। बाइक के इंजन से तेल का रिसाव हो रहा था। इसको लेकर उसने एजेंसी में संपर्क किया। यहां एजेंसी में तैनात कर्मचारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी बाइक को ठीक कर दिया जाएगा। मगर सोमवार को जब वह बाइक लेने ऐजेंसी में गया, तो उसकी बाइक ठीक नहीं की हुई थी।
विज्ञापन


इसको लेकर उसने ऐजेंसी में तैनात कर्मचारियों को कहा कि वह इस मामले को लेकर मीडिया में जाएंगे। इसको लेकर वहां तैनात कर्मचारी भड़क उठे और उन्होंने उसे एजेंसी के अंदर घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक शख्स ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित की पत्नी अपने पति को पीटता देख जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। मगर उसकी मदद को कोई भी नहीं आया और न ही आरोपियों ने उसके पति पर किसी तरह का तरस आया। इसी दौरान पीड़ित की रिश्तेदार महिला वहां पहुंची। उसने मोनू को उनके चुंगल से छुड़वाया। साथ ही पुलिस चौकी सुल्तानपुर में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच: डॉक्टर मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक ऐजेंसी में व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है। इसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed