{"_id":"5ac8f98c4f1c1bbf618b60d5","slug":"31523120524-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरा के पास फंसा ट्राला, चंबा-होली मार्ग पर चार घंटे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्यूरा के पास फंसा ट्राला, चंबा-होली मार्ग पर चार घंटे जाम
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर शनिवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। वाहनों की आवाजाही ठप रहने का कारण ज्यूरा माता मंदिर के समीप जीएमआर कंपनी का ट्रक हवा में लटक जाना रहा। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह के समय बाधित हुई वाहनों की आवाजाही दोपहर बाद ही बहाल हुई। आवाजाही ठप होने से सुबह के समय कोई भी बस होली और होली से चंबा के लिए नहीं पहुंच पाई। सभी सरकारी बसें तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर कंपनी को आदेश दिए जाएं। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि परियोजना प्रबंधकों की गाड़ी आए दिन यहां फंस रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को करीब चार घंटे उन्हें ट्रॉला हटने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्थान पर मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। इसके चलते यहां कंपनी के बड़े वाहन फंस जाते हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था घंटों प्रभावित होती है। हालांकि कंपनी ने इन स्थान से वाहन गुजारने के मामले पर मार्ग चौड़ा करने की बात कही थी। मगर कंपनी तंग मार्ग पर भी वाहन गुजारने के प्रयास कर रही है। इसके चलते यहां कंपनी के ट्रॉले कई बार फंस चुके हैं। इस बात को लेकर यात्रियों में काफी रोष है।