{"_id":"5a9d78624f1c1baa1b8bac0c","slug":"31520269410-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोलु में पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडोलु में पकड़ा उद्घोषित अपराधी
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। पीओ सेल की टीम ने तीसा सेक्टर के अधीन आने वाले कंडोलु गांव से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी अनुसार 27 अक्तूबर 2010 को कच्चा राम पुत्र लिवि राम निवासी कंडोलू के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में भांदस की धारा 325, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद केस अदालत में चल रहा था। मगर वह अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो रहा था। इसको देखते हुए अदालत में पेश न होने के चलते कच्चा राम को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस उद्घोषित उसकी धरपकड़ शुरू की।
विज्ञापन
आखिरकार पुलिस विभाग के पीओ सेल को कंडोलू गांव में उद्घोषित अपराधी के होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कच्चा राम को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने उद्घोषित अपराधी को कंडोलू गांव से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन