फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बुजू गांव में गिरने से व्यक्ति की मौत

बुजू गांव में गिरने से व्यक्ति की मौत

Sun, 03 Feb 2019 09:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
बुजू गांव में गिरने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सलूणी के बुजू गांव के एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र भिखू निवासी गांव बुजू के रूप में हुई है। जो शनिवार रात को घर से अचानक गायब हो गया था। रविवार को गांव से डेढ़ किमी दूर खाई में उसका शव बरामद हुआ। पंचायत प्रधान ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सलूणी पहुंचाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार डीआर भारद्वाज ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद शनिवार रात को जरूरी कार्य से निकला। मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे रात को सभी जगह तलाशा, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह परिजनों ने ग्रामीण लेकर दोबारा से उसकी तलाश शुरू की। गांव से डेढ़ किमी दूर खाई में उसका शव बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान लीला देवी ने पुलिस को सूचना दी। शाम होने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed