{"_id":"59f5d0084f1c1bd9538b9b25","slug":"21509281800-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के समीप दबोचा चरस तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के समीप दबोचा चरस तस्कर
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
charas
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के समीप नाकाबंदी में पुलिस ने एक एक शख्स को चरस के दबोचा है। पुलिस ने चरस तस्कर के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी सुबह भंजराड़ू से टांडा जाने वाली सरकारी बस से चरस की खेप ठिकाने लगाने वाला था। मगर पुलिस की मुस्तैदी से चरस तस्कर को पकड़कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम ने जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के समीप नाकाबंदी की थी। टीम में हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल रोहित महाजन, एसपीओ संजीव कुमार और गृह रक्षक रजिंद्र कुमार मौजूद रहे। इस दौरान जसौरगढ़ गांव को जाने वाले शॉर्टकट मार्ग से एक व्यक्ति पुलिस टीम को आता दिखा। पुलिस को देेखकर यह व्यक्ति घबरा गया और भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 200 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान खम्भु नाथ गांव धलौट डाकघर हरेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तीसा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चरस तस्कर से दो सौ ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।