{"_id":"5ad62b7c4f1c1b46098b5144","slug":"201523985276-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर जेल से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनानगर जेल से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
arrested shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस के पीओ सेल ने चोरी के मामले के उद्घोषित अपराधी को पांच साल बाद धर दबोचा। चमकोर सिंह पुत्र योग राज निवासी बरनाला (पंजाब) के खिलाफ भरमौर थाना में वर्ष 2013 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने छानबीन कर केस का चालान अदालत में पेश किया। अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। मगर आरोपी लंबे समय से पेशी पर नहीं आ रहा था। पेशी पर आने के लिए कोर्ट ने उसे कई बार समन भी जारी किए। मगर उसने समन का कोई जवाब नहीं दिया। वर्ष 2017 में कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसकी तलाश के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए गए। पुलिस के पीओ सेल ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने यमुनानगर जेल हरियाणा से प्रोटेक्शन वारंट लेकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसे मंगलवार को चंबा लाया गया। उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है।