फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डंडे से कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती

डंडे से कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डंडे से कर दी पिटाई, अस्पताल में भर्ती
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत कीड़ी में शुक्रवार को मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल की पहचान नरैणु (40) पुत्र प्रहलाद निवासी गांव तली डाकघर कीड़ी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात को घर जा रहा था। उसी दौरान नंदों नाम के शख्स ने उसका रास्ता रोककर उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने नरेणु पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। इससे नरैणु को काफी चोटें आई हैं लात घूसों के साथ आरोपी ने हाथ में डंडा उठाकर नरैणु के पेट पर दे मारा। इससे वह बेहोश होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने नरैणु के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच उसे आरोपी के चुंगल से बचाया। साथ ही पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। चिकित्सकों के अनुसार डंडे के वार से उसके पेट के भीतर जख्म हो गया है। एसएचओ चंबा केवल कृष्ण वह खुद केस की पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने घायल के परिजनों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि कीड़ी में मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed