{"_id":"5b76f54942c792466a504ef3","slug":"181534522697-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में देह व्यापार करतीं पांच महिलाएं काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर में देह व्यापार करतीं पांच महिलाएं काबू
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ला में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया है। सास-बहू अपने घर में इस धंधे को चलाती थीं। जिनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस मेडकिल करवा रही है। पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए पकड़ा गया। सभी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रमन शर्मा भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला व उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को भी रखा हुआ था। इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए दबिश दी। इस दौरान पांच महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा चलाती थी। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है। जहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती हैं। ज्यादातर छात्राएं इसी रास्ते से होकर कॉलेज को जाती हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करके महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानुपर में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। सास-बहू इस धंधे को चलाती थी। उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।