फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पशु चराने गई महिला से गैंगरेप

पशु चराने गई महिला से गैंगरेप

Wed, 20 Jun 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पशु चराने गई महिला से गैंगरेप
rape - फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चांजू (चंबा)। तीसा क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब महिला पशुओं को चराने के लिए गई थी। आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और इसके बाद गैंगरेप कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही महिला का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान वहां पर दो लोग आए। जो महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने अश्लील हरकतों को लेकर जब उन्हें फटकार लगाई, तो दोनों का गुस्सा भड़क उठा। पहले उन्होंने महिला की पिटाई की और इसके बाद दुराचार की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने घर में जाकर आप बीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस थाना में जाकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। डीएसपी सलूणी राकेश राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे आरोपी : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में महिला के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस के हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed