{"_id":"5ace38f94f1c1b5b3e8b48b4","slug":"181523464441-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पीओ सेल की टीम ने मारपीट मामले की उद्घोषित अपराधी को मंडी के सरकाघाट से पकड़ने में सफलता पाई है। उद्घोषित अपराधी की पहचान नीलम देवी पत्नी भींद्रो राम निवासी गांव लडवाह डाकघर लिग्गा जिला चंबा के रूप में हुई है।
इसके खिलाफ वर्ष 2010 में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। मगर महिला कोर्ट में पेशी नहीं हुई। इसको लेकर कोर्ट की ओर से महिला को कई बार समन भी भेजे गए। मगर महिला ने कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। इसके चलते कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया। इसके साथ ही उसकी तलाश की जिम्मेवारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
पुलिस के पीओ सेल ने जिले में सभी जगह उसकी तलाशी की। मगर उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद चंबा से फरार हो गई। बुधवार को पीओ सेल की टीम को उसके मंडी के सरकाघाट में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
टीम ने फौरन मौके पर जाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। यहां से उसे चंबा लाया गया। उसके खिलाफ अदालत की अवमानना करने का भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
सरकाघाट से पकड़ी महिला उद्घोषित अपराधी : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पीओ सेल ने महिला उद्घोषित अपराधी को मंडी से पकड़ा है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।