फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   142 लोगों को सरेआम बीड़ी, सिगरेट पीना पड़ गया महंगा

142 लोगों को सरेआम बीड़ी, सिगरेट पीना पड़ गया महंगा

Tue, 05 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
142 लोगों को सरेआम बीड़ी, सिगरेट पीना पड़ गया महंगा
smoking
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 142 लोगों के चालान काटे हैं। उनसे 14 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। लोग बीड़ी सिगरेट सरेआम पीने से डरते नजर आए। अन्यथा चौगान सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम कश लगाए जाते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। कई लोग सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की शिकायत पुलिस में कर चुके हैं। शिकायतों के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर सहित आसपास के सार्वजनिक स्थानों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान 142 लोगों को धूम्रपान करते हुए पकड़ा। इनके कोटपा के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूल गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार का अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed