फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बहू को आंगनबाड़ी वर्कर बनाने के लिए ससुर ने बनवा डाला जाली प्रमाण पत्र

बहू को आंगनबाड़ी वर्कर बनाने के लिए ससुर ने बनवा डाला जाली प्रमाण पत्र

Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बहू को आंगनबाड़ी वर्कर बनाने के लिए ससुर ने बनवा डाला जाली प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत पंचायत में जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नौकरी हथियाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के बाद एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नौकरी हथियाने के लिए महिला के ससुर पर आरोप है कि उसने परिवार नकल का प्रमाण पत्र बनवाया। इसके साथ ही आय प्रमाण पत्र भी शर्तों के अनुसार नहीं बनाया गया।

जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2006 का है। उपमंडल की एक पंचायत महिला ने आवेदन किया। इन पदों के लिए जहां आय सीमा 12000 हजार से कम और परिवार से अलग आवेदक होना चाहिए। महिला वर्ष 2006 से पहले परिवार से अलग नहीं हुई थी। जबकि उसका ससुर भी सरकारी नौकरी में रहा। ससुर पर आरोप है कि उसने पंचायत रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की और परिवार से अलग होने की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आय प्रमाण पत्र बनवाने में भी नियमों की अवहेलना की गई। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार के माध्यम से सत्यापित होना चाहिए था। मगर ससुर ने आय प्रमाण पत्र पटवारी से सत्यापित कर हासिल किया। शिकायतकर्ता संदीप कुमार, धर्म चंद और शिवकरण ने बताया कि यह जानकारी उन्हें सूचना के अधिकार पर मिली। इसमें पाया गया कि पंचायत रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर ससुर ने परिवार अलग होने की रिपोर्ट तैयार की। न्यायालय डलहौजी के आदेशानुसार पुलिस थाना चुवाड़ी में भादंस की धारा 420, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ चुवाड़ी रोहित गुलेरिया का कहना है कि मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेशों के बाद एसएफआई दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed