फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भलेई नाला में पर्यटकों को चरस बेचने वाले तस्कर को दबोचा

भलेई नाला में पर्यटकों को चरस बेचने वाले तस्कर को दबोचा

Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
भलेई नाला में पर्यटकों को चरस बेचने वाले तस्कर को दबोचा
चंबा। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को चरस बेचने वाले एक आरोपी को राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा ने दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार यह कार्रवाई करते हुए व्यक्ति से 753 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी छमोह डाकघर ओहरा तहसील सलूणी के रूप में हुई। पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के समय राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा (सीआईडी) के एएसआई करतार सिंह को सूचना मिली कि राजकुमार निवासी छमोह डाकघर ओहरा भलेई नाला के पास मीट और मछली की रेहड़ी चलाता है। जहां पर आने वाले ग्राहकों और घूमने आने वाले पर्यटकों को चरस भी बेचता है। इसके साथ ही वह रात को चरस की सप्लाई लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसआई करतार सिंह ने पुलिस को साथ लेकर भलेई नाला पहुंच गया। यहां पर उपरोक्त युवक हाथ में बैग लिए रेन शेड में खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। पहले तो तलाशी को लेकर वह आनाकानी करने लगा। लेकिन जब पुलिस ने उसके बैग को खोला तो उसके भीतर चरस बरामद हुई। इसके बाद धारा 42 (2) एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत सूचना एसडीपीओ डलहौजी को दी गई और उपरोक्त आरोपी व्यक्ति की व्यक्तिगत तलाशी ली गई।


पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed