{"_id":"5b8d6df942c7924661545e35","slug":"141535995385-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्कर और साथियों को पकड़ने को पुलिस की छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस तस्कर और साथियों को पकड़ने को पुलिस की छापामारी
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस टीम पर पथराव कर भागे चरस के आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने सोमवार को जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान कई जगह दबिश दी गई लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में चंबा थाना की पुलिस टीम ने सोमवार को राख समेत आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। यहां पर उनके छिपे होने की सूचना मिली थी। मगर अभी तक पुलिस को उनका सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद है। इसको लेकर जगह-जगह पुलिस के नाके लगाकर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही चरस तस्कर और उसे भगाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के समय पुलिस के एसआईयू सेल ने राख में चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। इससे पहले कि पुलिस की टीम उसे थाने पहुंचाती। उसका साथी अपने साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को वहां से भगा लेकर गए। इस घटना में पुलिस टीम के सदस्य चोटिल हुए। पुलिस ने चरस तस्कर और उसके साथियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। पुलिस का दावा है कि वह सभी लोग जिन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और चरस के आरोपी को भगाया। पुलिस के चुंगल में होंगे।
विज्ञापन
जल्द पकड़े जाएंगे सभी आरोपी : डॉ मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि राख में पुलिस पर पथराव कर चरस आरोपी को भगाने वाले लोगों के साथ पुलिस चरस तस्कर को पकड़ने में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन