फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   महिला की हत्या मामले में आरोपी का पुलिस रिमांड

महिला की हत्या मामले में आरोपी का पुलिस रिमांड

Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या मामले में आरोपी का पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। तीसा क्षेत्र की एक पंचायत में हुई महिला की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने चंबा कोर्ट में पेश किया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान दलीप निवासी मसूंड के रूप में हुई है। उसे शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि अभी तक महिला की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट वीरवार तक आएगी। वहीं, हत्या के पीछे अन्य लोगों के होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। महिला को मारकर नाले में फेंक दिया था। परिजनों को तलाश करने पर उसकी लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। एसएचओ तीसा और डीएसपी सलूणी केस की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं।

....
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार : डीएसपी
डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस दौरान पुलिस उससे मामले को लेकर पूरी जांच पड़ताल करेगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed