{"_id":"5be5bee1bdec226954314bfc","slug":"121541783265-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साच गांव में जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साच गांव में जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साच में जुआ खेलते आठ लोग दबोचे
ताश के पत्तों के साथ दाव पर लगी 44,620 रुपये रकम भी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगती साच पंचायत में आठ लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने मौके पर ताश के पत्ते और दाव पर लगी 44,620 रुपये की रकम भी बरामद की है। सदर थाना के एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वीरवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साच गांव के एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। मौके पर कुलदीप, मनोज, चुन्नी, राकेश, कर्मचंद, किशोर, जोगिंद्र और रमेश को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जमानत पर रिहा किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।