फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime deadbody found in nagori chaba

साच पंचायत के नगोड़ी जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिला शव, सनसनी

Fri, 17 Jul 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
crime deadbody found in nagori chaba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत साच के गांव नगोड़ी में एक क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
शव को शिनाख्त के लिए मेडिकल का्ॅलेज चंबा के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्र में अभी तक लापता लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय एक व्यक्ति पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था। इस दौरान उसने शव को देखा। इस बारे में व्यक्ति ने स्थानीय वार्ड सदस्य और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी। इसके बाद सुल्तानपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया। कपड़ों की मदद से शव को पहचानने की कोशिश की जा रही है। शव के बारे में पूरे क्षेत्र में जानकारी दी गई है।

चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना है। पहचान करना काफी मुश्किल की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली थी। शव काफी पुराना है, पहचान के लिए शव मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed