फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime

पशु चराने गई महिला को युवक ने किया लहूलुहान

Sun, 12 Jul 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
चंबा। पलूंही पंचायत के बढून गांव में मवेशियों को चराने गई महिला को युवक ने पीटकर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल महिला की पहचान रीता पत्नी केयर सिंह निवासी गांव बढून डाकघर पलूंही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार महिला मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगती पहाड़ी पर गई थी। इसी दौरान वहां पर उसके मामा का बेटा आ गया। जोकि उससे गाली-गलौज करने लगा और गुस्से में आकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला को पत्थर मार दिया। इससे महिला को चोट लगी है। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आते देखकर युवक वहां से भाग गया। परिजन महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। चिकित्सक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि युवक द्वारा महिला को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed