{"_id":"5f0b321c8ebc3e63e3292506","slug":"crime-chamba-news-sml3381677174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में बीस चालान काट वसूला 4400 रूपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत में बीस चालान काट वसूला 4400 रूपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर बीस चालान बिगड़ैल वाहन चालकों के काटे और 4400 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली।
पुलिस ने बनीखेत बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी और खैरी मार्ग पर नाकेबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस चौकी बनीखेत के प्रभारी प्रकाश चंद व उनकी टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालना करने का आह्वान किया। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं, बनीखेत पुलिस चौकी में तैनात कर्मी जहां बिगड़ैल वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रहे है, वहीं बाजार में दुकानदारों को कोरोना के बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। पुलिस चौकी बनीखेत के प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि बीस चालान काटकर 4400 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। कहा कि पुलिस का बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।