{"_id":"5e77788c8ebc3e72c4458465","slug":"corona-virus-janta-curfew-in-chamba-chamba-news-sml328386811","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराने के लिए चंबा जिला की जनता ने दिया सरकार का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराने के लिए चंबा जिला की जनता ने दिया सरकार का सहयोग
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान बंद के चलते सूना पड़ा कोटी बाजार।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना को हराने के लिए रखे गए ‘जनता कर्फ्यू’ में चंबा जिले के सभी लोगों ने सरकार का सहयोग दिया। इस दौरान चंबा मुख्य बाजार से लेकर आसपास की सभी मार्केट बंद रही। हजारों छोटे बड़े वाहन अपने तय स्थानों पर ही खड़े रहे। रविवार को सुबह के समय मानों ऐसा लगा कि चंबा जिले में सन्नाटा पसरा है।
सुबह ही जहां वाहनों का शोरगुल शुरू हो जाता था। रविवार को वहां वाहनों चलने की आवाज तक नहीं सुनाई दी। लोग घरों में ही रहे। इसके अलावा बाजार में ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। कोरोना वायरस को हराने के लिए आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग ने सहयोग दिया। किसी ने भी सरकार की अपील के खिलाफ जाने का प्रयास नहीं किया।
वहीं बाजार और आस पास में लोगों की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। यहां पर लोग सड़कों पर नजर आए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उन्हें घर भेज दिया। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस वाहन सुचारु रूप से चलते रहे। इससे पहले बाजार में इतनी खामोशी आज तक नहीं देखी गई।
विज्ञापन
शनिवार शाम को बाजार के व्यापारियों ने रैली के जरिये लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी थी। इससे कोई भी जनता कर्फ्यू तोड़ने का प्रयास न करेें। सरकार की और जनता कर्फ्यू इसलिए रखा गया है, ताकि लोगों में एक दूसरे से फैल रहे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। इससे लोग वायरस की चपेट में आने से बच सकें।