{"_id":"5ef2302a8ebc3e42c0412826","slug":"corona-positive-case-in-chamba-chamba-news-sml3364256127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टियात क्षेत्र के तरंगड़ा में व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टियात क्षेत्र के तरंगड़ा में व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के तहत तरंगड़ा गांव में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पॉजिटिव व्यक्ति को बालू कोविड-केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, पंचायत के निचले क्षेत्र के गांवों को सील करने की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि ग्राम पंचायत कामला के तहत गांव तरंगड़ा और नजदीकी गांव कामला प्रथम को सील किया जा सकता है। जिलला प्रशासन से इस मामले को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। बुधवार गांवों को सील किया जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए।
इसमें भटियात के तरंगड़ा गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति बीते दिनों लुधियाना से आया था। इसे प्रशासन ने होम क्वारंटीन रहने के आदेश दे दिए हैं। जिला प्रशासन ने अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब दो गांवों को सील करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सील होने के बाद इन गांवों में कर्फ्यू ढील भी नहीं मिलेगी। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। प्रशासन कुछ गांवों को सील करने पर विचार विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त केे आदेशों के बाद निर्देश जारी किए जाएंगे।
बीएमओ डॉ. सतीश फोतेदार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए नौ लोगों के सैंपल विभाग लेगा। इसमें परिवार के सदस्य शामिल है। उन्होंने सैंपल लेने के बाद जांच के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा की सरोल पीसीआर लैब में भेजें जाएंगे।