फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona death

टांडा में चंबा की कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम

Fri, 06 Nov 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
corona death
चंबा। चंबा जिला के सुंगल गांव की रहने वाली 32 वर्षीय कोरोना संक्रमण महिला ने टांडा में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। जिसके चलते उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। महिला को 17 अक्तूबर को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। महिला में कोरोना संबंधित लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका कोविड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके चलते महिला को उपचार के लिए कोविड अस्पताल चंबा में रखा गया लेकिन 26 अक्तूबर को महिला की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए टांडा रेफर कर दिया। जहां पर पिछले दस दिनों से उसका उपचार चल रहा था। कोरोना संक्रमण के साथ महिला की दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थी। शुक्रवार सुबह के समय महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की कोरोना से मौत होने से चंबा जिला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। शुक्रवार को एक कोरोना का नया मामला आने के साथ जिला के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 18 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें स्वस्थ होने के बाद छुट्टी देकर घरों को भेज दिया गया। मौजूदा समय में चंबा में 118 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा की एक महिला की टांडा में कोरोना के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed