फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona could not enter Chamba's Liga Panchayat during second wave, Villagers of Gram Panchayat Ligga, under the sub-division Saluni, took precautions, chamba news

चंबा की लिग्गा पंचायत में दूसरी लहर के दौरान प्रवेश नहीं कर पाया कोरोना

Sun, 30 May 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Corona could not enter Chamba's Liga Panchayat during second wave, Villagers of Gram Panchayat Ligga, under the sub-division Saluni, took precautions, chamba news
चंबा। चंबा के उपमंडल सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत लिग्गा में अभी तक कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना से निपटने के लिए जहां पंचायत सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की पालना कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपने स्तर पर भी इस महामारी को गांव में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रयास कर रही है। पंचायत में तैनात वालंटियरों की भी अहम भूमिका रही है। जिसका परिणाम यह है कि इस पंचायत में कोरोना का दूसरी लहर के बीच एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पंचायत की आबादी करीब 1350 है और गांव लिग्गा, दघाई, लदवाह, हलेला व सलोट शामिल हैं। कोरोना महामारी की शुरूआत से ही ग्रामीण काफी सजग हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसी भी बाहरी व्यक्ति या पर्यटक को पंचायत में प्रवेश नहीं करने दिया। साथ ही समय-समय पर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक किया। यहां तक कि ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए। बहरहाल, आज जिला की यह ऐसी पंचायत बन गई है, जहां अब तक कोरोना नहीं पहुंच पाया है। उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा भी पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की सतर्कता की प्रशंसा की है। साथ ही इसी तरह अन्य पंचायतों को सजग रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

पहली लहर में एक मामला
पंचायत में कोरोना की पहली लहर के दौरान एक मामला सामने आया था। जिला मुख्यालय से आए इस व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद पंचायत में कोई नया मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशों को पंचायत में लागू किया
ग्राम पंचायत लिग्गा के प्रधान मनोज कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंचायत में कोरोना की दूसरी लहर में कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन के निर्देशों को पंचायत में लागू किया और लोगों ने भी इन आदेशों की पालना की। जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed