{"_id":"5e9f02ba8ebc3e90470ce831","slug":"corona-chamba-news-sml3309719107","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोट, सरूपड़ा, और टिकरी पंचायतों को प्रशासन ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोट, सरूपड़ा, और टिकरी पंचायतों को प्रशासन ने किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता/चुवाड़ी(चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के तहत समोट, सरूपड़ा और टिकरी पंचायतों के 17 गांवों को प्रशासन ने सीज कर दिया है। क्षेत्र से दो कोरोना संक्रमित मरीजों के आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया गया है। अब कर्फ्यू के दौरान मिली ढील भी इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं, सील की गई पंचायतों और गांवों में नियमों की उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई तक अमल में लाई जाएगी। वहीं, प्रशासन भी लोगों की हर सहूलियत लोगों को घर-द्वार प्रदान करने के लिए अपने स्तर पर प्रयासरत हैं।
गौरतलब है कि प्रशासन ने विस क्षेत्र भटियात के अधीन 15 मार्च एक युवक और 17 मार्च एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित आने के बाद समोट, सरूपड़ा और टिकरी पंचायतों के 17 गांव नियोग, जसूर, डुगली, भटका, कस्बा समोट, समोट बाजार, बाड़ी, मंड़ोली, तियांह, अलरेड़ा, डुखर, हार, घरोटी, डेंठा, सरूपड़ा, सियाड़ा और टिकरी को सीज किया गया है। ग्रामीणों की हिफाजत को देखते हुए ही प्रशासन ने ये निर्णय उठाया है। सीज की गई पंचायतों में बैंक, दुकानें, स्टेशनरी, मोबाइल रिचार्ज और मोबाइल रिपेयर की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, भटियात प्रशासन ने लोगों को घर-द्वार ही डिपुओं का राशन प्रदान करवाने की जिम्मेवारी तहसीलदार, बीड़ीओ, सिविल सप्लाई कारपोरेशन, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवियों को सौंपा गया है।
यहां पर लगाए नाके
समोट चौक, जसूर चौक, टिकरी में पुलिस विभाग ने रास्ते पर ड्रम लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे कोई भी इन गांवों की तरफ न तो आ सकता है और न ही जा सकता है।
विज्ञापन
इनसेट
चुवाड़ी थाना प्रभारी रोहित गुलेरिया ने इसकी पुष्टि समोट, सरूपड़ा, और टिकरी पंचायतों को सीज किया गया है। इसके अधीन आते 17 गांवों में अब सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
इनसेट
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि क्षेत्र से दो कोरोना संक्रमित आने के बाद अब तीन पंचायतों के 17 गांवों को सीज किया गया है। उन्होंने लोगों को घर-द्वार राशन मुहैया करवाने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई है।