फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cooker blast two injuried

तीसा में प्रेशर कुकर फटने से बाप-बेटा झुलसे,

Mon, 22 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

चुराह की तीसा दो पंचायत में प्रेशर कुकर फटने से बाप-बेटा झुलस गए हैं। दोनों हादसे के वक्त रसोईघर में मौजूद थे। जिन्हें उपचार के लिए पहले तीसा अस्पताल फिर बाद में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया है।

विज्ञापन


इस हादसे में बाप के हाथ बुरी तरह से जल गए हैं। बेटे का मुंह जला है। यह हादसा रविवार की रात उस समय हुआ जब बाप मूसा (60) व बेटा हनीफा (26) रसोईघर में खाना बना रहे थे। उसी समय अचानक चूल्हे पर रखा प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसे सुनकर जब घर के बाकी लोग रसोई में पहुंचे तो हनीफ और मूसा बुरी तरह दर्द से कराह रहे थे। जिन्हें फौरन उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए भेज दिया गया है। चंबा में दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि दोनों घायलों को दाखिल कर लिया गया है व उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, घायल मूसा का कहना है कि वे दाल बना रहे थे और अचानक विस्फोट हो गया। उन पर गर्म दाल के छींटे गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed