फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractor polluting Ravi fined Rs 10,000

Chamba News: रावी को प्रदूषित करने वाले ठेकेदार को 10,000 रुपये जुर्माना

Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Contractor polluting Ravi fined Rs 10,000
चंबा के करियां में रावी नदी में मिट्टि फेंकता टिप्पर।संवाद
चंबा। रावी नदी को प्रदूषित करने वाले ठेकेदार को वन विभाग ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

ठेकेदार मोटी कमाई करने के चक्कर में मिट्टी को डंपिंग साइट में फेंकने के बजाय रावी नदी के तट पर फेंक रहा था। इससे करियां में रावी नदी का तट मिट्टी से भर गया था। इसकी भनक लगते ही वन विभाग ने रावी के तट पर कर्मचारी को तैनात कर दिया। ठेकेदार का टिपर चालक मिट्टी फेंकने के लिए पहुंचा तो कर्मचारी ने उसे रोक लिया। इसके बाद वन खंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि वह दोबारा मिट्टी रावी नदी के तट पर न फेंके। यदि दोबारा मिट्टी फेंकते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद करियां में रावी नदी में मिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री ठिकाने लगाने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया है। रोजाना करियां के पास रावी नदी के तट पर कोई न कोई मालवाहक वाहन मिट्टी या निर्माण सामग्री फेंकने पहुंचता है। इससे रावी नदी का तट मिट्टी और निर्माण सामग्री के अवशेषाें से भर चुका है। इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर भी प्रकाशित की। अमर उजाला की खबर छपने के उपरांत वन विभाग ने रावी तट पर अपनी निगरानी बढ़ाई। इसके परिणाम स्वरूप ही यह कार्रवाई देखने को मिली है। अब वन विभाग रावी नदी के तट पर जमा मिट्टी का क्या करता है। इसका पता आगामी दिनों में ही लगेगा।
विज्ञापन


--वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रावी नदी के तट पर किसी प्रकार से मिट्टी नहीं फेंकी जा सकती। जैसे ही उन्हें मिट्टी फेंकने को लेकर सूचना मिली तो उन्हें टिपर को मौके पर पकड़कर उचित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed