{"_id":"655a3a01d171d6787307ad06","slug":"connections-of-307-consumers-who-do-not-pay-electricity-bills-will-be-disconnected-chamba-news-c-88-1-cmb1003-12382-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 307 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 307 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Sun, 19 Nov 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत बोर्ड नंबर द्वितीय की ओर से 307 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बोर्ड की ओर से अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे जाएंगे। दोबारा इन्हें सुचारू करने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी। बोर्ड के निर्देशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड की ओर से इन उपभोक्ताओं से 4,57,316 रुपये की राशि उपभोक्ताओं से वसूल करनी है। हालांकि, इस बारे में पहले भी बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए, मगर उपभोक्ताओं पे बोर्ड के निर्देशों को हल्के में लिया। नोटिस जारी होने के बाद भी लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। ऐसे में बोर्ड ने अब इन उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
--
किस अनुभाग के कितने उपभोक्ता
बोर्ड की ओर से चनेड़ अनुभाग से 69, खज्जियार से 60, सरोल से 91, मरेड़ी से 41 और साहो के 46 उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं। अब बोर्ड की टीमें फील्ड में भेजी जाएंगी, जो कनेक्शन काटेंगी।
--
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 307 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।