{"_id":"6a5d01efc7a9d0e1ad05312a","slug":"congress-to-hold-a-foot-march-on-the-27th-demanding-a-probe-into-the-ram-mandir-donation-issue-chamba-news-c-88-1-ssml1007-190486-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राम मंदिर चंदा मामले की जांच की मांग पर 27 को पदयात्रा करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राम मंदिर चंदा मामले की जांच की मांग पर 27 को पदयात्रा करेगी कांग्रेस
Sun, 19 Jul 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सभी हलकों के ब्लॉक मुख्यालयों में किया जाएगा प्रदर्शन : भरमौरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए चंदे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि पार्टी मामले को प्रदेश स्तर पर उठाएगी।
27 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक मुख्यालयों में पदयात्रा और भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्र किए गए चंदे में कथित गड़बड़ियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों को प्रभावी और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, कांग्रेस के झंडे, तख्तियां और पोस्टर लेकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने का भी आह्वान किया है। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में गठित विशेष समिति से कराई जानी चाहिए। भरमौरी ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। यदि चंदे के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
--