{"_id":"6a21abe1352d7413a60a8603","slug":"congress-supported-bhuvaneshwari-became-the-president-of-np-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185614-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कांग्रेस समर्थित भुवनेश्वरी बनीं नप चंबा की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कांग्रेस समर्थित भुवनेश्वरी बनीं नप चंबा की अध्यक्ष
Thu, 04 Jun 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
केह
जितेंद्र सूर्या उपाध्यक्ष निर्वाचित, बीते दिन कोरम पूरा न होने से नहीं हो पाया था फैसला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाया है।
जुलाहकड़ी वार्ड की पार्षद भुवनेश्वरी गुलाटी को नगर परिषद अध्यक्ष और धड़ोग वार्ड के पार्षद जितेंद्र सूर्या को उपाध्यक्ष चुना गया। नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने 3 जून को शपथ ग्रहण की थी। कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला नहीं हुआ था। इसके बाद चार जून को दोपहर एक बजे एसडीएम कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। चुनाव के दौरान मतपत्र जारी होने के बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिला और दोनों पदों पर उनका चयन हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और पटाखे जलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे।
--
ये चुने गए नगर परिषद के पार्षद
सुल्तानपुर वार्ड से कांता देवी, चौगान वार्ड से तन्वी गोस्वामी, सपड़ी वार्ड से निशा बडियाल, धड़ोग वार्ड से जितेंद्र सूर्या, हटनाला वार्ड से विजय कुमार, हरदासपुरा वार्ड से नीतू, सुराड़ा वार्ड से रजनी शर्मा, चौंतड़ा वार्ड से सुनील कुमार, जनसाली वार्ड से सीमा कश्यप, जुलाहकड़ी वार्ड से भुवनेश्वरी गुलाटी, कसाकड़ा वार्ड से सपना देवी पार्षद निर्वाचित हुई हैं।
--
विकास को गति देने का दिया भरोसा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी और उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।