{"_id":"2044127ab309441311f1f33b48efc84e","slug":"congress-implement-rusa-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने सौ करोड़ रुपये के लालच में लागू किया रूसा सिस्टम : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने सौ करोड़ रुपये के लालच में लागू किया रूसा सिस्टम : एबीवीपी
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा कॉलेज में रूसा प्रणाली के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी के प्रदेश सहसचिव अश्वनी ठाकुर ने बताया कि रूसा प्रणाली के कारण करीब 25 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रोफेसर एडीएन वाजपेयी ने सौ करोड़ रुपये के लालच में आकर प्रदेश में रूसा प्रणाली को लागू किया। रूसा प्रणाली के कारण प्रदेश में शैक्षणिक माहौल पूरी तरह से लड़खड़ा गया है। रूसा प्रणाली के लागू होने के बाद छात्रों के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण छात्र अगले सत्र में प्रवेश लेने से परहेज करने लगे हैं। समय पर परीक्षा परिणाम नहीं आने से छात्रों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वजह से प्रदेश के हजारों छात्र अन्य राज्यों के विवि में दाखिला नहीं ले सकेंगे।
एबीवीपी के जिला संयोजक नेकराम ठाकुर ने बताया कि वामपंथियों व उनको सहयोग करने वाले राजनीतिक दलों ने देश विरोधियों का साथ देकर भारत को आज दो राहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर गौरव, नीरज, सुशील, विशाल, नितेश, जगेश और रमेश उपस्थित रहे।