{"_id":"6af4965153ee30d1c1076466","slug":"complex-breast-cancer-surgery-on-85-year-old-woman-successful-discharged-within-48-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202690-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 85 वर्षीय महिला की स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, 48 घंटे में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 85 वर्षीय महिला की स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, 48 घंटे में छुट्टी
Wed, 11 Nov 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
ईएसबी और ईआरएएस तकनीक से हुआ ऑपरेशन, बुजुर्ग मरीज को मिली दर्द से राहत
दो साल से कैंसर से जूझ रही थी रठियार की महिला, मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने की सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के चिकित्सकों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के स्तन कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है।
रठियार गांव की महिला का ऑपरेशन आधुनिक ईएसबी और ईआरएएस पद्धति से किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और उसे महज 48 घंटे में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार महिला पिछले करीब दो वर्षों से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। अधिक उम्र के कारण ऑपरेशन को लेकर वह और उनके परिजन चिंतित थे। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक से सर्जरी करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस पद्धति से मरीज को ऑपरेशन के बाद दर्द से राहत मिली और रिकवरी भी तेजी से हुई।
विज्ञापन
सर्जरी टीम का नेतृत्व डॉ. रोहित ठाकुर, डॉ. अरविंद भाटिया और डॉ. नितेश ने किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सुनील ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई, जबकि डॉ. इशिता ने सहयोग दिया। स्टाफ नर्स पूजा और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट सरिता भी टीम का हिस्सा रहीं।
85 वर्ष की उम्र में जटिल सर्जरी के बाद मरीज को महज दो दिन में छुट्टी मिलना मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ उपचार की उपलब्धता को भी मजबूती मिली है।