{"_id":"655b90da95e513ce5f00c0e9","slug":"committee-formed-under-the-chairmanship-of-principal-advisor-to-chief-minister-on-pangi-visit-chamba-news-c-88-1-ssml1006-12485-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी के दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार की अध्यक्षता में बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी के दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार की अध्यक्षता में बनी कमेटी
Mon, 20 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में विद्युत परियोजनाओं का जायजा लेते मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभाग सिंह
पांगी (चंबा)। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति पांगी में विद्युत परियोजनाओं का दौरा करने पहुंची है।
समिति के सदस्य निदेशक ऊर्जा विभाग एवं प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत परिषद हरिकेश मीणा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमऊर्जा शुभकरण सिंह घाटी में प्रस्तावित सौर ऊर्जा संयंत्रों और कार्यशील विद्युत परियोजनाओं का दौरा कर रहे हैं।
सोमवार को समिति ने करयास पंचायत में 1.2 मेगावाट प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा संयंत्र की साइट का दौरा किया। वन संरक्षण अधिनियम में ली जाने वाली अनुमति और नवीनतम स्थिति के बारे में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से जानकारी ली। धरवास पंचायत में हिमऊर्जा विभाग के 400 किलोवाट के प्रस्तावित सौर ऊर्जा संयंत्र का भी दौरा किया। निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और संयंत्र का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
तीन सदस्यीय समिति ने 100 किलोवाट सुराल पावर हाउस का दौरा कर विद्युत उत्पादन में मशीनरी और सिविल कार्य में सुधार लाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखने की बात कही। दोपहर बाद 300 किलोवाट लघु जल विद्युत उत्पादन गृह माहलू नाला का दौरा कर मशीनरी और सिविल वर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने 33 केवी सब स्टेशन किलाड़ का दौरा किया। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने क्षेत्र में विद्युत समस्या और अन्य जानकारी से समिति को अवगत करवाया।
विज्ञापन
--