फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Colors showered on Holi, youth danced to the beat of drums

Chamba News: होली पर जकर बरसे रंग, ढोल की थाप पर झूमे युवा

Tue, 26 Mar 2024 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Colors showered on Holi, youth danced to the beat of drums
चंबा। जिले में रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने इस बार हर्बल रंगों के साथ होली खेली। सुबह से ही रंग लेकर युवाओं की टोलियां निकल पड़ीं, यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। होली का छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। हाथ में पिचकारियां लेकर बच्चे एक-दूसरे पर पानी की बौछारें करते भी नजर आए।
विज्ञापन

चंबा शहर के विभिन्न वार्डों में होली पावन पर्व सुबह ही मंदिरों में भी भीड़ रही। युवाओं में विक्रम, विकास, योगेश, विशाल, हरीश, विवेक, साहिल और सूरज का कहना है कि इस बार की होली काफी यादगार रही। क्योंकि, इस बार उन्होंने हर्बल रंग का काफी इस्तेमाल किया है। चंबा शहर के मुख्य चौक पर डीजे और ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। हर वर्ग के लोगों ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चकाचक रखने के लिए पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के आवास पर भी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की टोली होली उत्सव के दौरान गुलाल उड़ाते हुए पहुंची। एक-दूसरे को रंग लगाने के बाद यहां पर गीतों पर झूमते हुए सभी ने होली का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed