फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   College classes being held in primary school

Chamba News: प्राथमिक स्कूल में लग रहीं कॉलेज की कक्षाएं

Tue, 26 Mar 2024 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
College classes being held in primary school
तेलका (चंबा)। तेलका के विद्यार्थी भले ही कॉलेज स्तर की कक्षाएं लगा रहे हैं। मगर उन्हें प्राइमरी स्कूल के भवन में ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। सात साल पहले विद्यार्थियों को कॉलेज की सौगात को मिली चुकी है। मगर अभी तक अपने कॉलेज भवन का सपना साकार नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेज में करीब एक सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर कॉलेज के पास अपना भवन नहीं है। हालांकि, कॉलेज भवन निर्माण के लिए प्रबंधन द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। मगर इतना लंबा समय बीतने के बाद भी मामला अभी भी कागजी औपचारिकताएं पूरी न होने के चलते लटका पड़ा है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा तेलका को कॉलेज की सौगात दी थी। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। मगर अब भवन न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही है। कॉलेज विद्यार्थियाें में अमित कुमार, राकेश कुमार, पिंकी कुमारी, सुमिता कुमारी, अंकिता कुमारी, पंकज कुमार, सुनील कुमार, पूनम कुमार, संतोष कुमारी का कहना है कि भले ही वे कॉलेज स्तर की पढ़ा कर रहे है मगर उन्हें कॉलेज की पढ़ाई वाला उत्साह नहीं दिखा रहा है। प्राथमिक स्कूल में उनकी कक्षाएं लग रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि काॅलेज भवन निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए मामला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed