{"_id":"625712731e79710eb90e3d44","slug":"cm-will-give-gifts-of-70-crore-schemes-chamba-news-sml405622338","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 70 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 70 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिलावासियों को 70 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री चंबा प्रवास पर पहुंचेंगे और योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 17 उद्घाटन और सात शिलान्यास शामिल हैं। नई सड़कों के साथ ही नए सरकारी भवनों और योजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।
इस दौरान करीब 45 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन किए जाएंगे जबकि, 25 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास होंगे। ये सभी योजनाएं लोक निर्माण विभाग से संबंधित रहेंगी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अपने चंबा दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के लिए सीएम की ओर से घोषणा करने की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय और सीआईडी डीएसपी ऑफिस और आवास का उद्घाटन भी करेंगे। उधर, लोनिवि ने उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वीरवार को मुख्यमंत्री चौगान नंबर दो में जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री लोनिवि से संबंधित 17 उद्घाटन और सात शिलान्यास करेंगे। इन 24 योजनाओं पर 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से हजारों लोगों का लाभ मिलेगा।