फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM inaugurated and laid foundation stones of crores

सीएम ने किए करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास

Thu, 18 Nov 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated and laid foundation stones of crores
योजनाअों का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Chamba
चंबा। चलो चंबा अभियान के तहत तलेरू जलक्रीड़ा स्थल में आयोजित दी हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता के समापन से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 103 करोड़ की दस विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इनमें जलापूर्ति योजना भुनाड़-भटोगी के संवर्द्धन कार्यों का उद्घाटन, पेयजल आपूर्ति योजना धार-ग्वालू-करवाल के संवर्द्धन कार्यों का शिलान्यास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किहार के नवनिर्मित भवन, संपर्क सड़क दांडी से भराई सड़क (चरण-दो), संपर्क सड़क भलेई से धार (चरण-दो), संपर्क सड़क से गांव दुघर (चरण-दो), संपर्क सड़क कैंथली नाला से भिद्रोह (चरण-एक), संपर्क सड़क मनोला विश्राम गृह से मंढियार, संपर्क सड़क ओडू मोड़ से ककियाणा, उठाऊ पेयजल योजना शेरपुर का उद्घाटन और पेयजल आपूर्ति योजना डलहौजी कस्बा की आधारशिला रखने के साथ ही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन भलेई के भवन का शिलान्यास और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत के कन्या छात्रावास और आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर भलेई सहित मुख्यमंत्री लोकभवन बनीखेत का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री ने इस दौरान उप-तहसील तेलका का शुभारंभ भी किया। चंबा चलो अभियान के थीम सांग और दी ट्रेवलर ट्रेल्स पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए। जिला कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अध्यक्ष भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एसएम हाशमी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्ष कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ हिमाचल प्रदेश एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपस्थित सभी गण्यमान्य विभूतियों और संस्थाओं का आभार जताया। मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश विधानसभा बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक जियालाल कपूर, पवन नैयर, अध्यक्ष जिला कृषि उपज मंडी समिति डीएस ठाकुर, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति विकास निगम जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सराहे उपायुक्त के प्रयास
चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित बोटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्त डीसी राणा के प्रयासों को सराहा। कहा कि जिले में पर्यटन को विकसित करने की काफी जरूरत है, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।

शायद यहां तालियां बजाने का रिवाज नहीं
डलहौजी विस क्षेत्र में चार सालों में करवाए गए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस एक गांव तक ही सड़क पहुंचाने में सफल रही है। इस पर तालियां न बजने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शायद यहां के लोगों में विकास होने पर तालियां बजाने का रिवाज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed