फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cloud burst in Churah of Chamba, four panchayats cut off from communication due to washing away of bridge

Chamba News: चंबा के चुराह में फटा बादल, पुल बहने से चार पंचायतों का संपर्क कटा

Mon, 07 Jul 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Jul 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Cloud burst in Churah of Chamba, four panchayats cut off from communication due to washing away of bridge
चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब
सुबह करीब साढ़े नौ बजे बढ़ा कंगेला नाले का जलस्तर, हजारों की आबादी की दिक्कतें बढ़ीं
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने किया मौका, वैकल्पिक मार्ग के लिए शुरू किए प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला नाला में बादल फटने से जलस्तर बढ़ने से पुल बह गया। पुल बहने से क्षेत्र की चार पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इस कारण हजारों लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी गई। विभागीय टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुल बहने के बाद प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को नाले के समीप आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कंगेला नाले पर बना लोहे का पुल बहने से क्षेत्र के लोगों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

पुल बहने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत चरड़ा, चांजू, देहरा और बघेईगढ़ की चार हजार की आबादी परेशान है। भारी बारिश और बादल फटने के बाद चार पंचायतें जिला मुख्यालय से कट गई हैं। यहां तक राशन, दवाइयां और आपातकालीन सेवाएं नहीं पहुंच रही हैं। बच्चों की पढ़ाई और आर्थिक गतिविधियां भी ठप हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह केवल पुल का नुकसान नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी पर गहरा संकट है। इस पुल के निर्माण पर दो करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बादल फटने से नाले में जलस्तर बढ़ा और पुल को अपने साथ ले गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त नाले के समीप कोई भी वाहन या लोग नहीं थे। अन्यथा नुकसान बढ़ सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग और राहत सामग्री भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के निर्माण में हुई लापरवाही की हो जांच : शकुंतला देवी
बघेईगढ़ पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि बादल फटने से चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई है। कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
इनसेट
बादल फटने से कंगेला नाले पर बना पुल बह गया है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बादल फटने से जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। - अभिषेक ठाकुर, तहसीलदार चुराह

पंकज सलारिया

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

चंबा के चुराह में बादल फटने के  बाद आई बाढ़ के चलते के चलते क्षतिग्रस्त नकरोड़-चांजू मार्ग पर ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed