फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Closed for six hours due to landslide

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से छह घंटे रहा अवरूद्ध

Sun, 21 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Closed for six hours due to landslide
चंबा-पठानकोट एनएच पर कांदू के पास भूस्खलन से बंद पड़ा मार्ग। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांदू के पास पहाड़ी दरकने से छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। गनीमत यह रही कि पहाड़ी के मलबे की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। हालांकि कांदू में सड़क किनारे बने आधा दर्जन खोखे इसकी चपेट में आने से तबाह हो गए। रविवार सुबह 4:00 बजे के करीब यह भूस्खलन हुआ। उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। साथ ही खोखों के अंदर भी कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

एनएच बाधित होने के कारण सड़क पर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सैकडों श्रद्धालुुओं के वाहन फंस गए। पंजाब से बाइकों पर आए श्रद्धालु और अन्य राज्यों से छोट वाहनों में सवार श्रद्धालु कांदू से आगे नहीं जा पाए।
विज्ञापन

मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद सुबह 9:00 बजे प्राधिकरण ने अपनी मशीनरी भेज दी। सड़क पर मलबा और चीड़ के पेड़ सहित बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। इन्हें हटाने में करीब छह घंटे का समय लग गया। सुबह जब 10:30 मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। उसके बाद मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालु भरमौर की तरफ रवाना हो पाए। छह घंटे तक उन्हें सड़क किनारे रुकना पड़ा। एनएच के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि कांदू के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed