फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Class III children gave examination in four hundred schools

चार सौ स्कूलों में तीसरी कक्षा के बच्चों ने दी परीक्षा

Thu, 10 Mar 2022 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Class III children gave examination in four hundred schools
राप्रापा जनसाली में परीक्षा के दौरान बैठे नौनिहाल। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले के चार सौ ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दो साल बाद तीसरी कक्षा के विद्यार्थी हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंचे। बच्चे लंबे अंतराल के बाद हुई परीक्षाओं को लेकर काफी उत्सुक दिखे। वहीं, स्कूलों में भी कोविड नियमों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की गई। परीक्षा से पहले और परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी विषय संबंधी चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दो साल से विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों को खोलने से बच्चों ने राहत महसूस की है। कक्षाओं में जाकर पढ़ाई करने के बाद अब ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वीरवार को जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा रही। सुबह साढ़े नौ बजे ही बच्चे परीक्षा केंद्रों में जुटना शुरू हो गए।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को क्रमवार परीक्षा कक्ष की ओर भेजा गया। परीक्षा कक्ष के बाहर अध्यापकों ने बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाकर उन्हें परीक्षा केंद्रों में भेजा। परीक्षा केंद्रों में एक डेस्क पर एक विद्यार्थी को बैठाने की व्यवस्था की गई थी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि जिले के चार सौ ग्रीष्मकालीन स्कूलों में हिंदी विषय की दो वर्ष बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कहा कि स्कूलों में कोविड नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed