{"_id":"686a5fc5f1579920af0ecf73","slug":"claims-of-keeping-the-chaugan-clean-are-in-vain-disposable-plates-scattered-on-the-ground-chamba-news-c-88-1-cmb1003-154977-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान को साफ रखने के दावे हवा, मैदान में बिखरीं डिस्पोजल प्लेटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान को साफ रखने के दावे हवा, मैदान में बिखरीं डिस्पोजल प्लेटें
Mon, 07 Jul 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
मिंजर मेले के लिए लाखों में नीलाम होता है चौगान नंबर दो, नहीं ली गई सुध
चौगान में उगी घास लगा रही सुंदरता पर दाग, लोग बोले, नगर परिषद करे उचित पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक तरफ जिला प्रशासन और नगर परिषद चंबा चौगान नंबर दो को साफ-सुथरा रखने के दावे करते नहीं थकते हैं वहीं दूसरी तरफ चौगान नंबर दो में खुलेआम लोग खाद्य पदार्थों का सेवन कर प्लेटें वहीं पर फेंक रहे हैं। इस कारण न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि चौगान नंबर दो की सुंदरता पर भी दाग लग रहा है।
इसके अलावा चौगान के इर्द-गिर्द उगी लंबी घास को भी काटा नहीं गया है। आगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आयोजन होना है। मेले के दौरान लाखों की आमदनी यह चौगान प्रशासन को देगा। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद, अमित कुमार, राज कुमार, अभय कुमार और रमन कुमार का कहना है कि मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर दो को प्रशासन नीलाम करता है और इस नीलामी से जुटी राशि से मिंजर मेले का आयोजन करता है। मगर अन्य दिनों में चौगान की सुध नहीं ली जा रही है। चौगान में बिखरी डिस्पोजल प्लेटें सफाई अभियान की पोल खोल रही हैं। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि चौगान नंबर दो की सुध ली जाए। ।
इनसेट
मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे कर्मियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। - नीलम नैयर, नगर परिषद चंबा अध्यक्ष